ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई लोकल में महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न; पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई में गर्वनमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने 43 वर्षीय एक हिस्‍ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उस पर जोगेश्‍वरी रेलवे स्‍टेशन में एक लोकल ट्रेन के फर्स्‍ट क्‍लास कम्‍पार्टमेंट में अकेले सफर करते वक्‍त एक 25 वर्षीय वकील के साथ छेड़छाड़ करने और शारीरिक रूप से उत्‍पीड़न करने का आरोप है।

महिला वकील ने लिखा- ‘आज मुझे डराता है। मैं दक्षिण बॉम्बे के करीब रहने वाली एक विशेषाधिकार प्राप्त महिला हूं। मैं अपने कार्यस्थल तक पहुँचने के लिए सुबह के व्यस्त घंटों में एक पैक्ड लोकल लेती हूँ। मैं शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हूं। एक वकील होने से मदद मिलती है क्योंकि मुझे पुलिस के कर्तव्यों का सटीक दायरा पता है’।
जबकि वह खुद को शांत करने के लिए काम से एक दिन की छुट्टी ले सकती है, जिस तरह से हमारी पुलिस इन स्थितियों को संभालती है वह बिल्कुल दिल तोड़ने वाला है। महिला ने कहा, यदि वह नहीं जानती थी कि उसे बयान दर्ज करते समय एक महिला पुलिसकर्मियों को अपने साथ जाने के लिए कहने का अधिकार है या यदि वह छोटी, अल्पसंख्यक से, कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से, कोई ऐसी महिला थी जो ‘उन अधिकारों के बारे में पता नहीं’, उसकी स्थिति बहुत खराब होती।
शिकायतकर्ता वकील का दावा है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने गई थी तब जीआरपी पुलिसकर्मियों का उसके प्रति व्‍यवहार असंवेदशील रहा। मजबूरन पीड़िता को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद लोगों का आक्रोश उमड़ पड़ा। मामले को हाथ से जाते देख जीआरपी को अपने किए पर अफसोस जताना पड़ा।

मुंबई के जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिहारीलाल यादव को मध्य मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से पकड़ा गया। आरोपी बिहारीलाल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड है जिसे अक्टूबर 2021 में भी गिरफ्तार किया गया था।
घटना बुधवार 21 सितम्बर सुबह की है जब महिला वकील कॉटन ग्रीन स्टेशन से हार्बर लाइन ट्रेन से जोगेश्वरी स्टेशन जा रही थी। तभी आरोपी यादव, महिला प्रथम श्रेणी डिब्बे में सवार हुआ और महिला को अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जब ट्रेन जोगेश्वरी स्टेशन पर रुकी तो वह भाग गया। अधिकारी ने कहा कि जीआरपी ने चार टीमों का गठन किया, जिसमें से एक टीम ने आदतन अपराधियों की जांच की। जांच के दौरान यादव की फोटो शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए विवरण से मेल खाती थी।
जीआरपी की एक टीम बाद में ठाणे जिले के कलवा में बिहारीलाल यादव के घर गई। जिसके बाद मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से उसे गिरफ्तार किया गया। महिला ने ट्वीट कर बताया कि मैं रोते हुए अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन गई। वहां पर थाने में मौजूद पुलिस प्रभारी से बात की और महिला कांस्टेबल को बुलाने को कहा। उन्हें बताया कि मेरे साथ छेड़छाड़ की गई है।
पीड़िता ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुलिसकर्मी ने मुझसे पूछा कि छेड़खानी क्या होती है? महिला ने आरोप लगाया कि उसे घटना को तीन-चार बार बताने के लिए कहा गया था और आखिरकार अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में 3 घंटे के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। हालाँकि, बाद में जीआरपी ने खेद जताया।
जीआरपी ने ट्वीट कर कहा कि महोदया, आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। जांच चल रही है और हम पूरे दिन आपके सहयोग की सराहना करते हैं। रेलवे पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला से पुलिस अधिकारियों के गलत व्यवहार को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।