महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

स्कूली स्तर पर पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से बदलते परिवेश का पाठ पढ़ाना जरुरी: आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने स्कूली छात्र-छात्राओं को कपड़े के बैग देकर अभियान की शुरुआत की

मुंबई, राज्य के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने कहा कि राज्य में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का कार्य तेजी से शुरू है। इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े का बैग लोगों के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प होगा।
बता दें कि शुक्रवार को प्लास्टिक बंदी के लेकर महिला आर्थिक महामंडल के द्वारा सांताक्रुज के बीएमसी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित शिवसेना के युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने स्कूली छात्र-छात्राओं को कपड़े के बैग देकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद मंत्री रामदास कदम ने कहा कि पर्यावरण विभाग, महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुंबई महानगरपालिका और महिला आर्थिक विकास निगम की ओर से प्रभात कॉलोनी, नगरपालिका मराठी स्कूल, सांताक्रुज सहित मुंबई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को तीन लाख कपड़े की थैलियां मुफ्त में वितरित की जाएंगी। वहीँ आदित्य ठाकरे ने कहा कि स्कूली स्तर पर पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से बदलते परिवेश का पाठ पढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ियों के लिए प्लास्टिक की जगह कपड़े का बैग बेहतर विकल्प प्रदान करने की जरूरत बताया ताकि भविष्य में पर्यावरण को सुनिश्चित किया जा सके। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला आर्थिक विकास निगम को विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जो दो चरणों में राज्य में स्कूली छात्रों को 22 लाख 90 हजार कपड़े के बैगों का मुफ्त वितरण करेगी। इसने महिला आर्थिक विकास निगम की महिला बचत समूह में महिलाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान किए हैं। इस अवसर पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे, महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर, विधायक अनिल परब, महिला आर्थिक विकास निगम की अध्यक्ष ज्योति ठाकरे, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहायक सचिव, पुंडलिक मिरासे सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।