मनोरंजनमुंबई शहर

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘ब्रह्मास्त्र’, जानें- क्या है फिल्म की कहानी?

मुंबई: हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को सिनेमाघरों में एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म लगातार कमाई करती जा रही है। इस कमाई की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। रणबीर और आलिया की फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। दूसरे रविवार के दिन भी फिल्म का कलेक्शन 15% जंप हुआ है। अब फिल्म के 250 करोड़ क्लब में शामिल होने का इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं।
ब्रह्मास्त्र का दूसरे हफ्ते में भी ट्रेंड छाया हुआ है। इस फिल्म को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में भी 40 करोड़ का बिजनेस कर रही है। ब्रह्मास्त्र के दसवें दिन का कलेक्शन भी जबरदस्त रहा है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मास्त्र ने अपने दसवें दिन करीब 16.25 से 17.25 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद से फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 209 से 210 करोड़ हो गया है। ब्रह्मास्त्र का ट्रेंड देखा जाए तो ये तीसरे हफ्ते में 250 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

दरअसल साल 2022 आलिया भट्ट के लिए काफी लकी साबित हुआ है। उनकी रिलीज हुई तीनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है। आलिया की फिल्म आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी और अब ब्रह्मास्त्र इन तीनों ही फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं अगर ‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो इस फिल्म के पहले पार्ट के हिट होने के बाद डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इसके दूसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी है। ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

क्या है फिल्म की कहानी?
ये कहानी है रणबीर कपूर यानि शिवा की जिसे आग जलाती नहीं है। उसे सपने में कुछ अजीब सी चीजें दिखती हैं और फिर पता चलता है कि ब्रह्मास्त्र है जो तीन हिस्सें में बंटा है और उसे उनको जोड़ना है और ना जाने क्या करना है और वो क्या करता है। सच में यही कहानी है जो समझ नहीं आती। आपको कई बार पता नहीं चलता कि ये कौन सा अस्त्र कहां से आया और कहां चला गया और कई बार आपको बोरियत और कन्फ्यूजन अस्त्र भी आकर लगता है। एक सीन में आलिया-रणबीर से कहती हैं कौन हो तुम? फिर रणबीर कहते हैं क्या हो तुम।आपको भी इस फिल्म के दौरान कई बार ऐसा लगता है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर और मेहनत करने की जरूरत थी।

रणबीर कपूर की एक्टिंग ठीक लगी। लेकिन इससे बेहतर वो पहले भी कर चुके हैं। आलिया भट्ट अच्छी लगी हैं।उनकी एक्टिंग भी कमाल की है। अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा इम्प्रेस करते हैं। अमिताभ का हेयरस्टाइल बहुत कूल लगता है। नागार्जुन अच्छे लगे हैं। मौनी रॉय ने विलेन का काम अच्छे से किया है। अमिताभ और रणबीर के आगे भी वो मजबूती से टिकी हैं।
फिल्म का फर्स्ट हाफ ठीक है लेकिन सेकेंड हाफ खिंचा हुआ लगता है। फिल्म को छोटा किया जा सकता था और अगर ऐसा होता तो फिल्म बेहतर लगती।

फिल्म ग्रैंड है इसमें कोई शक नहीं लेकिन फिल्म आपको पूरी तरह से बांध नहीं पाती। फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश की गई है और इसके लिए अयान मुखर्जी की तारीफ होनी चाहिए क्योंकि हम अक्सर कहते हैं कि बॉलीवुड वाले कुछ नया क्यों नहीं करते। यहां कुछ नया तो किया है लेकिन इसे और बेहतर तरीके से करने की जरूरत थी।
ये फिल्म अपने ग्राफिक्स की वजह से बच्चों को काफी पसंद आ सकती है और वीएफएक्स के शौकीनों को भा सकती है। कुल मिलाकर अगर कुछ शानदार विजुअल और वीएफएक्स देखना चाहते हैं और जो लोग रणबीर, आलिया और अमिताभ के फैन हैं तो देख सकते हैं ‘ब्रह्मास्त्र’।