ब्रेकिंग न्यूज़लाइफ स्टाइलशहर और राज्य

MP: शक के चक्कर में पति ने की बेरहमी से पत्नी की हत्या; पत्नी के पेट, पैर, सिर को चाकू से गोदा, मौत!

मध्यप्रदेश: कहावत है कि, शक़ दुश्मन से भी ज्यादा ख़तरनाक होता है। अब शक़ के जुड़ा हुआ एक ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैं। जहाँ एक व्यक्ति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि, मृतका ब्यूटी पार्लर चलाने का काम करती थी और पति को यह नागवार गुजरा, साथ ही वह पत्नी पर शक़ भी करता था। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालाँकि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्त में लेकर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था लेकिन अब इस प्रकरण को हत्या के केस में तब्दील कर जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला न्यू नर्मदा नगर इलाके की है, जहाँ पर रहने वाली रंजीता (35) घर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बताया जा रहा है कि, उसकी शादी करीब 10 साल पहले अमित से हुई थी। इस दोनों के दो बच्चे भी हैं। पति अमित को रंजीता का ब्यूटी पार्लर में काम करना बुरा लगता था, साथ ही वह उस पर शक भी करता था इस चक्कर में पहले भी कई बार झगड़ा हुआ था। कई बार महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत भी की। हालाँकि बाद में दोनों में सुलह हो जाती थी। पर इस बार शुक्रवार की रात अमित ने रंजीता पर कटारीनुमा चाक़ू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने पत्नी रंजीता के पेट, बाएं पैर, सिर, दोनों हाथ पर ताबड़तोड़ कई वार कर मरणासन्न कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि, घटना के एक दिन पहले दोनों में मारपीट भी हुई थी। घटना के बाद रंजीता को मेडिकल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। साथ ही गोहलपुर पुलिस ने रंजीता के बयान के आधार पर आरोपी पति अमित के खिलाफ 294, 307 भादवि का प्रकरण दर्ज करते हुए 13 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के दो बाद इलाज के दौरान रंजीता ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि, पूछताछ के दौरान उसने पत्नी को एक युवक के साथ कई बार रंगे हांथों पकड़ लिया था, इसके बाद उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी तो मजबूरी में मुझे यह कदम उठाना पड़ा। अब पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले को हत्या में तब्दील करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल में भेज दिया गया था।