उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

UP के हाथरस में जमानत पर छूटे दुष्कर्म आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर की हत्या!

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के एक आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी! महिला के पिता द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने के बाद आरोपी गौरव शर्मा 2018 में एक महीने के लिए जेल गया था। उसे स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। गांव के एक मंदिर के बाहर पीड़िता के परिवार और आरोपी के बीच सोमवार शाम को बहस हुई। शर्मा ने पीड़िता के पिता पर गोली चला दी, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया के जिस शख्स की मौत हुई है, उन्होंने गौरव शर्मा के खिलाफ जुलाई 2018 में छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोपी जेल गया और एक महीने के बाद जमानत मिल गई। तब से दोनों परिवार एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे थे। मुख्य आरोपी की पत्नी और चाची एक गांव के मंदिर में प्रार्थना करने गई थीं जहां मृतक की दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। महिलाओं के बीच बहस होने लगी। आरोपी- गौरव शर्मा और दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई। इसके बाद गौरव ने गुस्से में आकर अपने परिवार के कुछ लड़कों को घटनास्थल पर बुलाया और पीड़िता के पिता को गोली मार दी।

वीडियो क्लिप में पीड़िता को एक पुलिस स्टेशन के बाहर रोते हुए और न्याय की गुहार लगाते हुए देखा गया है। उसे वीडियो में कहते सुना गया, कृपया मुझे न्याय दें..कृपया मुझे न्याय दें। पहले, उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और अब उसने मेरे पिता को गोली मार दी। वह हमारे गांव आया था। वहां छह-सात लोग थे। मेरे पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसका नाम गौरव शर्मा हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीड़ित लड़की न्याय की मांग कर रही है।

हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपित गौरव शर्मा उर्फ रुद्राक्ष पंडित समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़ा हुआ बताया जा है। इंटरनेट मीडिया पर उसके शिवपाल यादव, बुलंदशहर के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के साथ फोटो वारयल हो रहे हैं।
वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टप्पल में होने वाली सभा को लेकर गौरव शर्मा की किसानों को एकत्रित करने की अपील भी वायरल हो रही है। उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर गौरव सौंगरा प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी ब्राह्मण सभा लिखा हुआ है।
बता दें कि हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में सोमवार को खेत पर आलू की खोदाई करा रहे किसान अमरीश शर्मा को कई हमलावरों ने गोलियाें से भून दिया था। अमरीश शर्मा के परिवार की एक युवती ने आरोपित गौरव शर्मा निवासी गांव सौंगरा, थाना जवां अलीगढ़ पर जुलाई, 2018 में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें गौरव जेल भी गया था। एक माह जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था। इसी को लेकर गौरव का परिवार मृतक के परिवार से रंजिश रखता था। गौरव की मौसी नौजरपुर में रहती है, इसीलिए उसका गांव में आना-जाना लगा रहता है।

मृतक की बेटी के अनुसार, सोमवार सुबह वह अपनी बड़ी बहन के साथ मंदिर गई थी। वहां आरोपित गौरव की पत्नी शीतल व मौसी रमा आई हुई थीं। यहां शीलत और रमा ने मुकदमे को लेकर तंज कसा। इससे उनमें कहासुनी भी हुई। इधर, दोपहर बाद गौरव अपने साथी ललित शर्मा, रोहिताश और निखिल निवासीगण नौजरपुर के कार से मृतक के खेत पर आया। हमलवार कार को दूर खड़ा कर खेत पर आ धमके और उसके पिता से कहासुनी करने लगे। इसी बीच हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहां कई राउंड फायरिंग की गई। जिला अस्पताल में अमरीश को मृत घोषित कर दिया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को तीन गाेलियां लगने की बात सामने आई है। इनमें दो गाेलियां सिर में एक कमर के पास लगी है। पुलिस ने चारों नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि देर रात एक आरोपित ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। इधर घटना के बाद देर रात आइजी अलीगढ़ रेंज पीयूष मोर्डिया सासनी कोतवाली पहुँचकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
घटना में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रासुका लगाने के निर्देश दिए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपितों पर रासुका लगाई जाएगी। उनके गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित गौरव शर्मा का पिता मुनेश शर्मा कृषि विभाग में एडीओ है। वह श्रावस्ती जनपद में तैनात है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राज्य में शांति-व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं। उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में खुलेआम अपराध हो रहे हैं।