पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के सीएम भगवंत मान की दुल्हन बनी डॉक्‍टर गुरप्रीत कौर

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को डॉक्‍टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी कर ली। शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर रखा गया था। इस मौके पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा, सांसद संजय सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। भगवंत मान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही।
भगवंत सिंह मान (48) ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की है। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं। शादी के अवसर पर सीएम के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Image