उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चंद्रशेखर आजाद पर हमला मामले में चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर बुधवार को हुए जानलेवा हमला मामले में यूपी पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अंबाला कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर रहे हमलावरों को पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए हमलावरों में तीन देवबंद के ग्राम रणखंडी के निवासी हैं।

वहीं, आजाद पर हुए हमले के संबंध में अभी तक कोईं गिरफ्तारी नहीं होने से उनके समर्थकों में खासा रोष है। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि चन्द्रशेखर के साथी मनीष कुमार की तहरीर पर कार सवार अज्ञात हमलावरों के विरद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। पुलिस की कईं टीम जांच कर रही हैं और बहुत जल्दी ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।

बता दें कि इसी बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ था। शिफ्ट कार में सवार बदमाशों ने चार राउंड गोलियां बरसाईं। उन्हें कमर में गोली लगी थी। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल के भर्ती कराया गया। चंद्रशेखर आजाद एक निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भीम आर्मी चीफ को सुरक्षा देने का किया वादा
उत्तर प्रदेश के बहराइच में राष्ट्रीय सकिल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर हमारे मित्र हैं और इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि शीघ्र ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।
इस हमले के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले में इस्तेमाल की गई कार को मिरगपुर गांव से बरामद किया।

वहीं, आज शनिवार (1 जुलाई) को पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद रावण पर हमला करने वाले चार आरोपियों को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन युवकों के नाम लविश, आकाश और पोपट हैं जो रणखंडी गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा एक युवक हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर का रहने वाला है। इस हमले में घायल हुए चंद्रशेखर की हालत इस समय ठीक है और उन्होंने अपने समर्थकों को शांत रहने की सलाह दी है।