पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: राजेश देशमुख बने पुणे के नये जिलाधीश

मुंबई: महाराष्ट्र प्रशासन ने IAS राजेश देशमुख को पुणे का नया जिलाधीश नियुक्‍त किया है। राजेश देशमुख शुरु से ही पुणे के जिला कलेक्टर के पद के प्रबल दावेदार माने जाते थे। वर्तमान मेें देशमुख हाफकिन बायो-फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मुंबई के प्रबंध निदेशक हैं। वह पहले यवतमाल जिला कलेक्टर और सतारा जिला परिषद के सीईओ के रूप में कार्य कर चुके हैं।

एनसीपी राजेश देशमुख के नाम पर जोर दे रही थी। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का जिले पर राजनीतिक प्रभुत्व है। इसलिए, जिले में पसंद के अधिकारियों को नियुक्त करने पर उनका जोर था। कांग्रेस-राकांपा और शिवसेना पुणे के जिला कलेक्टर के पद के लिए लड़ रहे थे।
कलेक्‍टर के पद को लेकर म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ योगेश महासे, एमआरडीए आयुक्त सुहास दिवसे, लातूर कलेक्टर जी श्रीकांत के नाम भी चर्चा में थे। नासिक के जिला कलेक्टर सूरज मंधारे और नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रूबेल अग्रवाल के नाम भी मांगे गए थे।

PMO पहुंचे पूर्व कलेक्टर नवल किशोर राम
पुणे के पूर्व जिला कलेक्टर नवल किशोर राम को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया है। पीएमओ में उन्‍हें उप सचिव का पद दिया गया है। इस पद पर वह चार साल तक रहेंगे। नवल किशोर राम 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह बिहार के चंपारण्य जिले के मोतिहारी गांव के रहने वाले हैं।

किसने संभाला राजेश देशमुख का पद?
हाफकिन इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक के रूप में डॉ कुणाल खेमनार को नियुक्त किया गया है। खेमनार को हाल ही में चंद्रपुर के जिला कलेक्टर के पद से स्थानांतरित किया गया था