ठाणेदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: 21 विदेशियों और कई जमातियों को पकड़ने वाला पुलिस इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव

मुंबई: पूरे राज्य में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। 21 विदेशी नागरिकों और तबलीगी जमात के कई सदस्यों को पकड़ने वाले एक महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर में कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। इन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में शामिल होकर लौटे जमातियों को पकड़ने के एक अभियान का नेतृत्व किया था।
महाराष्ट्र में किसी पुलिसकर्मी में संक्रमण का यह पहला मामला बताया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंस्पेक्टर के साथ रहने वाले सभी स्टाफ को कोरोंटाइन किया गया है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

इंस्पेक्टर ने टीम का किया था नेतृत्व
मुंब्रा में 21 विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए एक अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर ने किया था। इस दौरान 13 बांग्लादेशी और आठ मलेशियन नागरिकों को पकड़ा गया था। 21 विदेशी नागरिकों ने पहले तमिलनाडु और फिर महाराष्ट्र के मुंब्रा की यात्रा की थी। इसके बाद वह एक मस्जिद और एक स्कूल में छिपे हुए थे। मुंब्रा पुलिस ने मस्जिद और स्कूल के ट्रस्टियों के खिलाफ विदेशी नागरिकों को शरण देने और अधिकारियों को सूचित न करने को लेकर मामला दर्ज किया था।

नासिक में भर्ती हैं पुलिस इंस्पेक्टर
मुंब्रा में तबलीगी जमात के सदस्यों को पकड़ने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने इस बात को सुनिश्चित किया कि सभी 21 विदेशी नागरिकों और ट्रस्टियों को कोरोंटाइन किया जाए और उनकी कोरोना जांच हो। जल्द ही पुलिस इंस्पेक्टर में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देने लगे और उन्होंने इसकी जांच कराई। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह फिलहाल नासिक के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।

मुूंबई में सीआईएसएफ के 11 जवान हुए थे कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले नवी मुंबई के खारघर में सीआईएसएफ के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे से पांच मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात थे। इसके बाद यहां सीआईएसएफ के 146 अधिकारियों और कर्मचारियों को हॉस्पिटल में आइसोलेशन में भर्ती कराया गया था।