उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

योगी सरकार ने आधीरात को किये 14 आईएएस के तबादले; बदले गए छह जिलों के डीएम

लखनऊ: यूपी में गुरुवार आधीरात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। योगी सरकार ने 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। जिनमें छह जिलों के डीएम बदले गए हैं। रायबरेली, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया, मेरठ, संभल में नए डीएम नियुक्त किए गए हैं। कानून और प्रशासन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सतर्क हैं। और किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसको ध्यान में रखकर सीएम योगी ने यह ऐक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि, मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।

नेहा जैन कानपुर देहात की नई डीएम
नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन कानपुर देहात की डीएम होंगी।

माला श्रीवास्तव रायबरेली की नई डीएम
जिलाधिकारी मेरठ बालाजी प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव को डीएम रायबरेली बनाया गया है। जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है।

अनुराग यादव को सचिव कृषि की जिम्मेदारी
अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।

सुरेश चंद्रा अब सिर्फ अपर मुख्य सचिव श्रम
सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात यह है कि सरकार ने ये तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। हालांकि जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है।

सचिव मुख्यमंत्री आलोक को अहम जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री सचिव आलोक कुमार (तृतीय) को सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का पूर्ण चार्ज देने के साथ-साथ नोडल ऑफिसर 10 खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाया गया है। योगी सरकार ने अगले 5 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था इस चुनौती पूर्ण लक्ष्य तक ले जाने का संकल्प जताया है।