ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

Mumbai Mira Road Murder Case में बड़ा खुलासा- मनोज को ‘मामा’ बताती थी सरस्वती, मंदिर में शादी कर चुके थे दोनों!

मुंबई: मीरा रोड में महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। पहले आरोपी को लिव-इन पार्टनर बताया जा रहा था। लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है कि उसके मुताबिक, दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी।
आरोपी ने महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की, उसे सुनकर हर किसी के मन में गुस्सा है। 56 साल के मनोज साने ने 32 साल की सरस्वती वैद्य नामक महिला की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए, फिर उन टुकड़ों को कुकर में पकाया। बताया जा रहा है कि मनोज ने सरस्वती के शव के टुकड़ों को कुत्तों को भी खिलाया। आरोपी को पहले लिव-इन पार्टनर बताया जा रहा था। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को हुए खुलासे में बताया गया कि मनोज साने और सरस्वती वैद्य ने शादी कर ली थी। लेकिन उम्र में अंतर होने के कारण दोनों इस बात को छिपा रहे थे।

गुरुवार को सामने आया था दिल दहलाने वाला मामला
दिल दहला देने वाली यह घटना ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके की है। जहां गुरुवार को एक 32 साल की महिला की हत्या और शव के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया था। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ शादी कर ली थी, लेकिन दोनों ने लोगों से ये जानकारी छुपा कर रखी थी।

दोनों ने मंदिर में कर ली थी शादी
डीसीपी जयंत बजबले ने बताया कि हमारी जांच में पता चला है कि पीड़ित और अभियुक्त ने मंदिर में शादी कर ली थी और पीड़ित की बहन को उन दोनों ने ये जानकारी दी थी। लेकिन दोनों ने लोगों से ये बात छुपा कर रखी, क्योंकि उम्र के अंतर के कारण वह लोगों को बताने में सहज नहीं थे।
गौरतलब है कि महिला की बेरहमी से हुई हत्या की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के 56 वर्षीय पार्टनर को गिरफ़्तार किया है।

2014 से साथ रह रहे थे दोनों, उनके बीच होते थे झगड़े
पुलिस ने बताया है कि दोनों साल 2014 से एक साथ रह रहे थे और लंबे वक़्त से उनके बीच झगड़े हो रहे थे। डीसीपी जयंत बजबले ने बताया कि शव की पहचान करने में पुलिस सफल रही है। उनकी 3 बहनों को बुलाकर पहचान की गई है। शव परिवार को सौंपने का काम जारी है। उनका DNA मिलाया जा रहा है।

आरोपी को अपने किए पर पछतावा नहीं!
आरोप है कि मनोज साने ने सरस्वती के शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसे प्रेशर कुकर में उबाल दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस शख्स को अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है। ये बात आरोपी ने खुद कबूली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। इससे पहले आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है और इस वजह से दोनों के बीच तनाव रहता था।

आरोपी को ‘मामा’ बताती थी सरस्वती
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, सरस्वती वैद्य मुंबई के औरंगाबाद की रहने वाली थी।सरस्वती की चार बहनें है। बचपन में सरस्वती के मां-बाप अलग हो गए थे। जिसके बाद सरस्वती मां के पास रहने लगी थी। लेकिन कुछ सालों में मां की मौत के बाद सरस्वती अहमदनगर के जानकीबाई आप्टे बालिका आश्रम में रहने लगी। वहीं से उसने 10वीं तक की पढ़ाई की। 18 साल की होने के बाद सरस्वती ने आश्रम छोड़ दिया।

मनोज में नौकरी दिलाने में की थी मदद
आश्रम छोड़ने के बाद सरस्वती अपनी बहनों के साथ औरंगाबाद में रहने लगी। लेकिन कुछ दिनों बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई। जहां उसकी मुलाकात मनोज साने से हुई। मनोज ने उसे नौकरी दिलाने में मदद की। इसी के बहाने दोनों करीब हुए। फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे, और बाद में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शुरुआत में सरस्वती मनोज को ‘मामा’ बताती थी।