पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पिछले ढाई महीने से जिले को पालकमंत्री नहीं; राज्य सरकार स्वार्थी ईडी सरकार: सुप्रिया सुले

पुणे: पुणे महानगरपालिका में शामिल गावों के कचरा-कूड़ा, पानी की आपूर्ति और खराब सड़कों के मुद्दे पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में नर्हे गांव में जन आक्रोश आंदोलन किया गया। इस दौरान सांसद सुले ने महानगरपालिका प्रशासन के साथ-साथ राज्य सरकार भी की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनने के ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पालकमंत्री का चयन नहीं हुआ है। आम जनता के प्रश्न लंबित हैं। यह सरकार केवल एक स्वार्थी ईडी सरकार है, ऐसे शब्दो में सुले ने आलोचना की। राज्य सरकार ने विकास कार्यों को रोका। आंदोलन स्थल पर सुले ने कहा कि, पिछले ढाई महीने से जिले को पालकमंत्री नहीं है। पालकमंत्री नहीं होने के कारण न्याय किससे मांगे। आम जनता के हजारों प्रश्न लंबित है। इससे पीड़ित जनता आज सड़कों पर उतर आई है।
आगे सुप्रिया सुले ने कहा, तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार ने पानी की समस्या के समाधान के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। हालांकि, इस सरकार ने सभी विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महानगरपालिका में शामिल गांवों में पानी की समस्या गंभीर हुई है। वहीं खराब सड़कें हादसों का कारण बन रही है। कचरे की समस्या भी गंभीर हो गई है। इसके खिलाफ जनआक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानिक नागरिकों ने भाग लिया। महिलाओं ने पानी के हंडा के साथ भाग लिया। इस मौके पर महानगरपालिका प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि 40 फिसदी टैक्स छूट का मुद्दा और अन्य विकास कार्यों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मंगलवार को मुलाकात करेंगी। इसी समय महानगरपालिका में शामिल गावों की समस्या को लेकर भी चर्चा की जाएगी।