महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: कोरोना काल में समुद्र किनारे लगा पहरा तो महिलाओं ने कृतम तालाब में दिया डूबते सूरज को अर्घ्य!

मुंबई: लोक आस्था का महापर्व ‘छठ महोत्सव’ यूपी, बिहार और झारखंड की तरह मुंबई में भी हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। परन्तु इस बार कोरोना महामारी श्रद्धालुओं की आस्था में बाधा बनकर खड़ी हो गई, फिर भी श्रद्धालुओं का हौंसला नहीं डगमगा सकी। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर छठ मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शुक्रवार को मुंबई के कई क्षेत्रो में व्रति महिलाओं ने गन्ने के मंडप सजाकर उसमें विभिन्न प्रकार के फलों और पकवानों को रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सूर्य देव के डूबने से पहले महिलाओं ने जल से भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
सायन-कोलीवाड़ा के स्थानीय बीजेपी विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन ने श्रद्धालुओं के लिए अंटॉपहिल के वेअर हाउस में कृतम तालाब की व्यवस्था की थी, जहाँ सैकड़ों महिलाओं ने सूर्य देवता के डूबने से पहले जल से भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया। हालाँकि छठ पूजा के दौरान लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और चेहरों पर मास्क देखने को नहीं मिला।