ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुंबई शहर

सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अनंत श्रीमाली पंचतत्व में विलीन!

मुंबई: सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार, लेखक, प्रभावी मंच संचालक, कवि, स्तंभकार डॉ अनंत श्रीमाली अपने पैतृक नगर खंडवा में पंचतत्व में विलीन हो गए। कल दोपहर कुर्ला के सुराना सेठिया अस्पताल में ह्रदयाघात के कारण उनका निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे।
बेहद सरल स्वभाव के धनी डॉ श्रीमाली मुंबई महानगर के सबसे सक्रिय और लोकप्रिय साहित्यकारों में से एक थे। आशीर्वाद, श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी, बतरस, राष्ट्रभाषा महासंघ समेत कई संस्थाओं से उनका गहरा जुड़ाव रहा। वे गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक के पद पर सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर सुनते ही मुंबई महानगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके अंतिम दर्शन करने वालों में डॉ मुकेश गौतम, संजय बंसल, रास बिहारी पांडेय, डॉ सत्यदेव त्रिपाठी आदि रहे।

आशीर्वाद संस्था के निदेशक डॉ उमाकांत बाजपेयी, हास्यकवि डॉ रजनीकांत मिश्र, श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी के अध्यक्ष अरविंद राही, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शुक्ल, पत्रकार अभय मिश्र, आचार्य पवन त्रिपाठी, संपादक अभिजीत राणे, ‘दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी, विकलांग की पुकार के कार्यकारी संपादक सरताज मेहदी, ‘नेटवर्क महानगर’ के संपादक राजेश जायसवाल समेत अनेक लोगों ने डॉ श्रीमाली के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।