ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई के मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के डूबे, दो को बचाया गया, नौसेना ने शुरू किया तलाशी अभियान

मुंबई: मुंबई के मलाड स्थित मार्वे बीच पर 5 लड़कों के समंदर में डूबने की घटना सामने आई है। यह सभी लड़के 12 से 16 वर्ष के बीच थे। यह लड़के समुद्र तट से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर पानी में डूब गए। जिनमें से दो लड़कों कृष्णा जितेंद्र हरिजन (16) और अंकुश भरत शिवारे (13) को फायर ब्रिगेड के आने से पहले स्थानीय लोगों ने बचा लिया था जबकि अन्य 3 लड़के अभी भी लापता हैं। एफआरटी एफ/एम, एफआरटी नाव, लाइफ जैकेट आदि का उपयोग कर तलाशी अभियान जारी है। अब इस तलाशी अभियान में इंडियन नेवी की भी मदद ली जा रही है। नौसेना के हेलीकाप्टर की मदद से समंदर में लापता लड़कों को ढूंढा जा रहा है।

डूबने वाले लड़कों के नाम कृष्णा जीतेंद्र हरिजन (16) और अंकुश भरत शिवारे (13) हैं। जबकि, मिसिंग लड़कों में शुभम राजकुमार जायसवाल (12), निखिल साजिद कायमकुर (13), अजय जीतेंद्र हरिजन (12) शामिल हैं। डूबने वाले लड़के अरब सागर के मलाड मार्वे बीच पर नहाने गए थे। लड़कों को ढूंढने के लिए आधा किलोमीटर अंदर तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह बच्चे मुंबई के मलाड स्थित मालवणी के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी समुद्र के किनारे पहुंचे। मौके पर आला अधिकारी भी मौजूद हैं। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं इस बीच पर हो चुकी हैं।

Woman swept away by wave at Mumbai Bandra Bandstand…!

मम्मी-मम्मी चीखते रहे बच्चे; आंखों के सामने ऊंची लहरों में बह गई माँ!
बता दें कि बीते रविवार को ही मुंबई के बांद्रा बीच का दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया था। जिसमें, एक कपल चट्‌टान पर बैठा समुद्र की लहरों के मजे ले रहा है और उनकी छोटी बच्ची इसका वीडियो बना रही है। बच्ची की आवाज वीडियो में साफ सुनी जा सकती है। समुद्र की लहरें ऊपर उठ रही हैं और पति-पत्नी एक दूसरे को पकडे हुए हैं। इस बीच एक शख्स कह रहा है कि बाहर आओ। इसके बाद एक तेज लहर आती है और महिला को अपने साथ बहाकर ले जाती है। बच्ची और पिता स्तब्ध होकर देखते रह जाते हैं। वीडियो में ‘मम्मी-मम्मी…चीखती बच्ची की कांपती और घबराई हुई आवाज साफ सुनाई दे रही है। महिला की पहचान 32 साल की ज्योति सोनार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि यह दंपति तीन बच्चों के साथ जिनमें 12 साल की एक बेटी और आठ व छह साल के दो बेटों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यहां आया हुआ था।

बैलेंस बिगड़ने से हम दोनों गिर गए
महिला के पति मुकेश (35) परिवार के साथ नवी मुंबई स्थित रबाले के गौतम नगर में रहते हैं। वो एक निजी फर्म में तकनीशियन के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया- ‘मैंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। जब चौथी लहर ने हमें पीछे से मारा तो मेरा बैलेंस बिगड़ गया और हम दोनों फिसल गये। जब मैंने अपनी पत्नी की साड़ी पकड़ी तो एक शख्स ने मेरा पैर पकड़ लिया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने आगे बताया कि मेरी पकड़ मजबूत थी, फिर भी वह अपनी साड़ी से फिसल गई और मेरी आंखों के सामने समुद्र में खींच ली गई। मेरे बच्चे वहीं थे, वे मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। मैं नहीं जानता कि वे इस इस घटना से कैसे उबरेंगे?